फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मजदूर समेत दो की मौत, लू लगने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौत का कारण तीखी धूप व लू लगना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार पनारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने बताया कि टोला भोड़हार निवासी गोविंद बैगा (55) बृहस्पतिवार को अपने ससुराल पलसो जाने के लिए घर से निकला था। शुक्रवार सुबह रास्ते के एक जंगल में उनका शव पेड़ के नीचे मिला। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मृतक गर्मी से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठा होगा। अत्यधिक धूप और लू लगने की वजह से दम तोड़ दिया।
रास्ता सुनसान होने की वजह से लोगों को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हो पाई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। उधर, रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैनी में मजदूरी कर रहे श्रमिक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वैनी निवासी मटुक्की (58) कार्य करने के दौरान गश खाकर गिर गया। उसे साथी मजदूरों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वैनी प्रधान प्रतिनिधि सतीश जायसवाल ने बीडीओ नगवां व रायपुर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें