फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्रशर प्लांट सीज, तीन को चेतावनी

विज्ञापन
ओबरा खनन क्षेत्र में एक क्रेसर प्लांट को सील करते प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। वायु प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से क्रशर प्लांटों के संचालन की स्थिति जांचने के लिए डीएम एस राजलिंगम की तरफ से गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम ओबरा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई शिवबहाल की मौजूदगी वाली टीम ने ओबरा और डाला क्षेत्र में क्रशर प्लांटों के संचालन का हाल जाना। इस दौरान बारी-डाला और बिल्ली-मारकुंडी में टिन शेड खुली रखने एवं अन्य मानकों का पालन न किए जाने पर दो क्रशर प्लांटों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं बिल्ली तीन स्थित तीन क्रशर प्लांट संचालकों को मानकों का सख्ती से पालन करने के लिए चेतावनी दी गई। कहा कि चेतावनी के बावजूद कमियां दूर नहीं की गई तो उनके भी प्लांट को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जेई शिवबहाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उधर, एसडीएम प्रकाश चंद्र ने बताया कि डीएम ने बिना राज्य बोर्डों की सहमति से संचालित उद्योगों, बिना समुचित वायु नियंत्रण व्यवस्था स्थापित किए संचालित उद्योगों, पहले से बंद कराए गए एवं सील किए गए उद्योगों की मौजूदा स्थिति जानने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी मानकों-निर्देशों का उल्लंघन पाया जाएगा वहां कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें