फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में जर्जर सामुदायिक भवन गिरने से दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सागोबांध। बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव में मंगलवार को लैंपस के समीप जर्जर सामुदायिक भवन गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सागोबांध निवासी दीपक कुमार(14) पुत्र विनय गुप्ता तथा विकास कुमार (8) पुत्र ननकू प्रजापति खंडहर में तब्दील सामुदायिक भवन के समीप खेल रहे थे। इस बीच करीब 25 वर्ष पूर्व निर्मित भवन दोपहर करीब दो बजे अचानक गिर गया। इस हादसे में दीपक कुमार के पैर में गंभीर चोट आई। साथ ही विकास कुमार के सिर व पैर दोनों चोट पहुंची। परिजन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए। यह सामुदायिक भवन बस्ती के करीब में है। काफी अरसे से खंडहर में तब्दील है। इस संबंध में डीपीआरओ विशाल सिंह का कहना है कि सामुदायिक भवन काफी पुराना था। जर्जर भवन गिरने से दो बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें