फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बाइक में सीधी भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रविवार को दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें ट्राॅमा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भौंडार मुख्य मार्ग पर रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा निवासी नसीमुद्दीन (17), सलाहुद्दीन (25) के साथ बरगवां अंचल में रिश्तेदार में गया था।
भौंडार गांव की सड़क पर बाइक से जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नसीमुद्दीन की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, सलाहुद्दीन और दूसरी बाइक का चालक दीपक (25) निवासी चिनगो घायल हो गया। पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइक के सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें