फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी के लैपटॉप और अन्य सामान के साथ दो आरोपियों को बढ़ौली गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने पूर्व में चोरी के दर्ज मुकदमे में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चोरों की धर पकड़ के लिए फोर्स के साथ कोतवाल सुबाष राय, एसएसआई ऐश खां, दरोगा जितेंद्र कुमार, शंभूनाथ यादव और विनय सिंह ने अलग-अलग उरमौरा, लोढ़ी, कम्हारी, बढ़ौली समेत कई गांवों में दबिश दी। बढ़ौली में पुलिस ने संदिग्ध दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हेें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी के कुछ सामान होने की बात स्वीकार की। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए बढ़ौली गांव निवासी बुल्लू उर्फ राम सकल और शबी विश्वकर्मा पास से चोरी का एक लैपटॉप, गैस सिलिंडर, होम थिएटर, दो स्पीकर बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें