फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दस करोड़ का बजट पास

Mon, 29 Dec 2014 11:08 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में सोमवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में गहमागहमी के बीच नौ करोड़ 74 लाख 85 हजार रुपये का बजट पास किया गया। इसमें डेढ़ करोड़ लेबर बजट है। इसके अलावा मनरेगा की बकाया मजदूरी का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन


बीडीओ ने अनुपस्थित सेक्रेटरियों का एक दिन का वेतन रोक दिया। ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने अपनी मांगों को विधायक रमेश चंद्र दूबे और बीडीओ मधुसूदन सिंह के समक्ष रखा।

बैठक में सबसे पहले पिछली कार्रवाई की पुष्टि, मनरेगा योजना के लेबर बजट और वर्ष 2015-16 की कार्ययोजना पर विचार किया गया।

इसके अलावा स्वच्छ मिशन भारत योजना पर विचार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के साथ ही अन्य मुद्दों को उठाया गया। एपीओ राजेश सिंह ने मनरेगा मजदूरी के भुगतान के बारे में आ रही परेशानी से अवगत कराया।
विज्ञापन


विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा अब प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने को हैं। ऐसे में समय से भुगतान कागजी कमियों को दूर करके किया जाना निहायत जरूरी है। 

विधायक ने बीडीओ एके सोनकर को इस बाबत निर्देश दिया। इस मौके पर अरविंद रस्तोगी, रमाशंकर पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, धीरज सिंह, गजेंद्र बहादूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें