फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक, पांच किमी तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर दो दिन पहले मरम्मत कार्य शुरू हुआ। बारिश ने कार्यदायी संस्था की तैयारी की पोल खोल दी है। सोमवार की रात हुई बारिश के बाद मार्ग पर जलभराव हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

सोमवार आधी रात को बरवाडीह के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक 16 चक्के वाला ट्रक फंस गया। ट्रक फंसने के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मंगलवार सुबह तक करीब 100 से ज्यादों वाहनों की कतार लग गई।
ट्रक चालक ने स्थानीय स्तर पर दो जेसीबी मशीनें मंगाकर वाहन को निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक और गहराई में धंसता चला गया।लगभग 18 घंटे बीत जाने के बाद भी जाम समाप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जो जिला मुख्यालय, कोर्ट-कचहरी या अन्य जरूरी काम से बाहर जा रहे थे। कई बसें बीच रास्ते में ही फंस गई।
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रही एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना कि जब तक पूरी सड़क को जेसीबी से समतल कर गड्ढा मुक्त नहीं किया जाएगा। तब तक मार्ग पर आवागमन बार-बार बाधित होता रहेगा। एक्सईएन गोविंद ने कहा कि अभी सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। जल्द ही गड्ढे भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें