फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक खाई में पलटा चालक व खलासी सहित 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित डिबुलगंज के पास बृहस्पतिवार को एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बैरपान के समीप धनखड मोड़ पर खाईं में पलट गया। इससे चालक और खलासी सहित छह लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब ट्रक एक टेंपो में टक्कर मारकर भाग रहा था।
विज्ञापन

एनसीएल परियोजना से कोयला लोड कर चंदासी मंडी को जा रहे ट्रक ने डिबुलगंज के पास टेंपो और बाइकसवार को टक्कर मार दिया। लोगों ने जब ट्रक को रोकवाना चाहा तो चालक अफरोज ट्रक लेकर भागने लगा। लोग पीछा करना शुरू कर दिए जिससे चालक अफरोज घबरा गया। घटना स्थल से तीन किमी दूर जाते जाते बैरपान धनखड़ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक अफरोज व खलासी मिथिलेश घायल हो गए। साथ ही ट्रक की टक्कर से टेंपो व बाइक सवार उमेंद्र कुमार, प्रेम चंद जायसवाल, हरि प्रसाद, सुरजी देवी भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें