फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1867 में से 1188 फ्रंट लाइन वर्करों को लगा कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड 19 से बचाव के लिए प्रथम चरण में टीकाकरण होने के बाद दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को 1867 राजस्व व पुलिस कर्मियों को टीकाकरण होना था। इसमें से 1188 फ्रंट लाइन वर्करों को ही टीका लग सका। कुल 63.63 फीसदी फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि 12 फरवरी को भी फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 17 केंद्रों पर दूसरे चरण में 1867 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगना था। संयुक्त जिला अस्पताल लोढ़ी में डीएम अभिषेक सिंह समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया। यहां 49 लोगों का टीकाकरण होना था जिसमें से 42 का टीकाकरण हुआ। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि पीएचसी केकराही में 125 में से 79, जीवन ज्योति क्रिश्चियन अस्पताल राबर्ट्सगंज में 110 में 73, पुलिस लाइन चुर्क प्रथम में 125 में 67 और द्वितीय में 125 में 59 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया। इन सभी केंद्रों पर कोविशिल्ड का वैकसीनेशन किया गया। शेष 12 जगहों पर नई वैक्सीन कोवैक्सीन लगाया गया। इसमें पीएचसी चतरा में 109 में से 64, सीएचसी चोपन में 100 में 74, प्रोजेक्ट हास्पीटल ओबरा में 113 में 84, सीएचसी घोरावल में 100 में 53, सीएचसी दुद्धी में 100 में 62, पीएचसी विंढमगंज में 125 में 60 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। डॉ. रामकुंवर ने बताया कि सीएचसी बभनी में 61 में से 51, सीएचसी म्योरपुर में 125 में से 37, धंवतंरि अस्पताल एनटीपीसी बीजपुर में 125 में 91, हिण्डाल्को अस्पताल रेणुकूट में 125 में 121, संयुक्त अस्पताल अनपरा में 125 में से 93 और संजीवनी हास्पीटल एनटीपीसी शकितनगर में 125 में से 78 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया। इसमें सबसे ज्यादा हिण्डाल्को अस्पताल और सबसे कम म्योरपु सीएचसी में टीकाकरण हुआ। कुल 1867 फ्रंट लाइन वर्करों में से 1188 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें