फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक बरामद, पुलिस को चकमा दे लुटेरे फरार

Mon, 13 Feb 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से चालक की दीनदायल साहू को घायल कर बदमाशों ने ट्रक लूट लिया था। रविवार की रात हिंदुआरी के पास पुलिस ने छत्तीसगढ़ से लूटे गए ट्रक को बरामद किया। जबकि पुलिस को चकमा देकर लुटेरे भाग गए। रात भर लुटेरों की तलाश में पुलिस भटकती रही, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के रामपुर टिगी फाटक रेलवे फाटक के समीप शनिवार की रात करीब आठ बजे कार सवार करीब पांच बदमाशों ने जांजगीर निवासी ट्रक मालिक दीन दयाल साहू (40) को पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद चालक के मुंह में कपड़ा ठूंस कर और हाथों को बांध कर उसे सड़क के किनारे फेंक दिया। इसके बाद लुटेरे ट्रक को लेकर फरार हो गए। रविवार की देर रात मुखबिर के जरिए एसपी लल्लन सिंह को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ से ट्रक लूटकर कुछ बदमाश वाराणसी की ओर जा रहे है। वर्तमन में उनका लोकेशन मारकुंडी घाटी में है। एसपी के निर्देश पर हिंदुआरी के समीप फोर्स के साथ कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव और एसएसआई गगनराज सिंह ने ट्रकों को रोक कर चेकिंग शुरू कर दिया। चेकिंग स्थल से दो सौ मीटर पहले चोपन की ओर से वाराणसी की ओर एक ट्रक रूका। संदेह होने पर पुलिसकर्मी दौड़कर ट्रक के पास पहुंच गए। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जांच करने पर पता चला कि ट्रक के सीजी 11एबी 3201 नंबर को पीले पेंट से मिटाकर यूपी 63 टी 1830 लिखा गया है। लूट का ट्रक होने की पुष्टि होने पर ओरगाई, बुड़हर, बिच्छी, ममुआ समेत कई गांवों में पगडंडी-पगड़ंडी जवानों ने भ्रमण किया। लेकिन एक भी लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े।  पुलिस का कहना है कि ट्रक पर मालिक का नंबर लिखा था उस नंबर पर ट्रक बरामद होने की सूचना दे दी गई है। अभी भी लुटेरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें