फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: ट्रक मालिकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सात साल पुराने वाहनों को कोल परिवहन से रोकने पर विरोध

Mon, 18 Nov 2024 04:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र कोयला परिवहन में लगे सात साल से अधिक पुराने वाहनों को हटाने के फैसले पर ऊर्जांचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। रेणुकूट-अनपरा के बीच लगने वाले जाम से निजात के लिए ओवरलोड राख परिवहन पर नियंत्रण लगाने पर जोर दिया। कहा आगे विरोध और भी कड़ा होगा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक मालिकों का सोनभद्र के कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन देखने को मिला। उनका कहना था कि रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम से निजात के लिए गत 26 अक्तूबर को एनटीपीसी शक्तिनगर के परिसर में पुलिस-प्रशासन व परियोजना के अधिकारियों ने बैठक की थी।

विज्ञापन


इसके बाद जाम का कारण पुराने वाहनों को बताते हुए गत 30 सितंबर को सात वर्ष की अवधि पूरा कर चुके ट्रक-ट्रेलर से कोयला व राख परिवहन न कराने का निर्देश जारी किया था। यह निर्णय पूरी तरह अव्यवहारिक है। इससे सैकड़ों ट्रक मालिकों का व्यवसाय चौपट हो जाएगा।

विज्ञापन


जाम की मुख्य वजह पावर परियोजनाओं से राख का ओवरलोड परिवहन और सड़क मार्ग का चौड़ीकरण न करना है। बावजूद मूल समस्या की अनदेखी कर ट्रक मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि ऐसा न होने पर आंदोलन के लिए विवश होंगे। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि प्रशासन की मंशा आम लोगों को सहूलियल देना है। उन्होंने बताया कि परियोजना अधिकारियों से वार्ता के बाद ही यह निर्णय लिया है। जल्द ही इस संबंध में दोबारा बैठक होगी। इसमें इस मुद्दे को रखा जाएगा। हर संभव समाधान का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें