फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विभाजन विभीषिका दिवस पर 350 मरीजों को उपलब्ध कराया गया उपचार

विज्ञापन
विभाजन विभीषिका दिवस पर जुगैल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के उपचार के लिए पहुंचे सीए - फोटो : Archive
विज्ञापन
विभाजन विभीषिका दिवस पर शुक्रवार को आदिवासी क्षेत्र जुैल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान 350 से अधिक ग्रामीणों को चेकअप-उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार के सबसे अधिक मरीज आए, जिन्हें जांच के बाद दवा उपलब्ध कराने के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने जुगैल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे शिविर का शुभारंभ कराने के साथ ही खुद भी कैंप पहुंचे और मरीजों का उपचार किया। उनके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. फैज अहमद, एमडी मेडिसिन डॉ. शिव कुमार, नेत्र सर्जन डॉ. शैलेंद्र सील, चोपन सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष कुमार सहित अन्य डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप-उपचार किया गया। मौके पर ही किट से जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान उच्च रक्तचाप और सुगर के मरीजों की स्क्रीनिंग भी की गई। जिन लोगों को इससे पीड़ित पाया गया उन्हें दवा उपलब्ध कराते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें