तकिया दरगाह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बच्चों ने बनाया पोस्
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को कंपोजिट विद्यालय तकिया दरगाह में 108 मीटर लंबी पेंटिंग तैयार की गई। कला संस्कृति फिल्म प्रोडक्शन हाउस ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने पेंटिंग के माध्यम से देशप्रेम और स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया। कला अनुदेशक रवींद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में उजाला, प्रियंका, राज, अन्नू, जानवी, चांदनी, खुशनुमा, रहमतुम, सौम्या, लाडो, शालिनी, मालनी, सुनैना, खुशी, आलोक, शिवम, शुभम, करन, अर्जुन, आशीष, अल्तमश, आशु, अनुज, गीता, राजिया, अनन्या, आशा समेत अन्य विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी करमा बृजेश सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामाधार, जिला पंचायत सदस्य मधुपुर उषा देवी, कला संस्कृति फिल्म प्रोडक्शन हाउस ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रेनू, मनोज कुशवाहा और विकास विश्वकर्मा शामिल रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कपिल देव और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में कला प्रतिभा के साथ राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित होती है। 108 मीटर लंबी पेंटिंग कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।