दुल्लापाथर में वसूली बंद, दुधीचुआ में अभी भी है जारी
- फोटो : अमर उजाला
रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर हो रही वसूली को लेकर सोमवार की रात ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा किया। अपर मुख्य अधिकारी से वार्ता कर भी ट्रांसपोर्टरों ने एतराज जताया। तब जाकर वसूली बंद हो गई लेकिन मध्यप्रदेश से सटे दुधीच़ुआ में अब भी वसूली जारी है।
ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि एक तो हाईवे पर वसूली प्रतिबंधित है। दूसरे वसूली उसी वाहन से की जा सकती है जो खनिज यूपी की सीमा से लेकर आते हों, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर, वह भी प्राइवेट व्यक्तियों से वसूली करवाई जा रही है।
मनोज वाजपेयी आदि पंकज मिश्रा दुल्लापाथर, की तरह दुधीचुआ में भी वसूली बंद न करने पर नाराजगी जताई। वहीं जिला पंचायत वसूली में बड़े गोलमाल का आरोप लगाते हुए जांच की भी मांग की गई।
लोगों का कहना था कि दुल्लापाथर और दुधीचुआ में कोई क्वैरी प्वाइंट भी नहीं बन सकता। क्योंकि दोनों जगह कोयला लदे वाहन यूपी से नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश से कोयला लेकर आते हैं।