राबर्ट्सगंज ब्लॉक के अक्छोर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
बार-बार शिकायत करने के बाद भी फुंके 25 केवीए का ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज सदर ब्लॉक के अकछोर गांव में मंगलवार को उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो चक्काजाम करने को बाध्य होंगे।
वक्ताओं ने कहा कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय जेई समेत अन्य कर्मचारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद उनके द्वारा आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रहा है। कहा कि बिजली कर्मियों की लापरवाही से भीषण गर्मी में बिना पंखा, कूलर और लाइट के लोगों को रहना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी समस्या की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस मौके पर मदन मोहन मिश्रा, राकेश, श्याम, पारसनाथ, अच्छेलाल, विजय बहादूर, मुन्ना सिंह, शशि कुमार, अभय मौर्य, कपिल आदि रहे।