फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपर चुराने के चक्कर में ट्रांसफार्मर खोला, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर घरों, दुकानों को निशाना बनाने के साथ ही अब ट्रांसफार्मर को भी बनाने लगे हैं। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पटवध गांव में कॉपर चोरी करने के लिए एक ट्रांसफार्मर खोल दिया। इससे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

पटवध गांव में मुख्य राजमार्ग के किनारे स्थित एक मकान मेें चोर चोरी करने में असफल होने के बाद कॉपर चोरी करने की नियत से सौ केवीए का ट्रांसफार्मर ही खोल दिया। चोर ट्रांसफार्मर से कॉपर की जगह एल्युमीनियम लेकर फरार हो गए। ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से शुक्रवार को पूरे क्षरेत्र की विद्युत आपूर्ति ही ठप हो गई। उपभोक्ता भगीरथ भारती ने बताया कि ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें