फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एंटीना डिजाइन पर दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
चुर्क राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
चुर्क। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में सोमवार को एक सप्ताह के शॉर्ट टर्म कोर्स कटिंग एज टेक्नोलॉजिज: द नेक्स्ट वेव का उद्घाटन हुआ। कार्यशाला में 5जी और 6जी एप्लीकेशन के लिए एंटीना डिजाइन पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही देशी चिप्स की प्रगति पर भारतीय परिप्रेक्ष्य में परिचय कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के निदेशक प्रो. जीएस तोमर, विशिष्ट अतिथि एमएनएनआईटी प्रयागराज डॉ. विनय त्रिपाठी, डॉ. संतोष गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने भारत में चिप डिजाइन सहित नवीनतम तकनीकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, अतिथियों ने वायरलेस एवं वीएलएसआई जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। संचालन संयोजक डॉ. डीके त्रिपाठी एवं डॉ.हिमांशु कटियार ने किया। समापन पर समन्वयक डॉ.अभिनव गुप्ता और डॉ. पीके वर्मा ने आभार जताया। शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रथम सत्र का संचालन डॉ.विनय त्रिपाठी ने किया। इसमें उन्होंने पानी के नीचे वायरलेस संचार से संबंधित चुनौतियों, तकनीकों और उनके अनुप्रयोगों के बारे में समझाया। दूसरे सत्र का संचालन डॉ.संतोष गुप्ता ने किया, उन्होंने अर्धचालक उपकरणों से लेकर देशी चिप्स तक की प्रगति से परिचय कराया। वहीं कार्यशाला में सिकंदर ने 5जी और 6जी एप्लीकेशनों के लिए एंटीना डिजाइन पर प्रशिक्षण दिया। साथ ही प्रतिभागियों को आधुनिक एंटीना डिजाइन की चुनौतियों, तकनीकों और नवोन्मेष के बारे में विस्तार से बताया, जिससे वे भविष्य की वायरलेस तकनीकों की बेहतर समझ प्राप्त कर सके। गोरखपुर, वाराणसी एवं कानपुर से भी प्रतिभागी इस कोर्स में शामिल हुए। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. आरके पटेल, आयोजक सचिव प्रशांत पांडेय, सिकंदर, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें