फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाईपास पर ट्रक फंसने से 12 घंटे तक जाम

विज्ञापन
बीजपुर रेणुकूट मार्ग के सेवकाडार के समीप बघोलन के पास बन रही पुलिया के बाईपास मार्ग में ट्रक धस
विज्ञापन
बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग के सेवकाडाड़ स्थित बघोंलन मोड़ के समीप शुक्रवार को बाईपास मार्ग पर एक ट्रक धंस जाने से करीब 12 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने फंसे ट्रक के बगल से वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

बस और चार पहिया वाहनों को बीजपुर जाने के लिए ग्रामीण मार्ग से करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। वाहन लीलाडेवा, महुली, रजमिलान और जरहा होते हुए चेतवा मोड़ से निकलते रहे। वहीं रेणुकूट, बभनी समेत अन्य स्थानों और दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। इससे यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षाएं भी चल रही थीं। मार्ग बाधित होने के कारण कई परीक्षार्थी पैदल और देर से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य धीमी गति से कराया जा रहा है। यदि कार्य समय से पूरा कर लिया गया होता तो लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं उठानी पड़ती। बीजपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि फंसे ट्रक को अभी नहीं निकाला जा सका है। उसके बगल से वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें