Sonbhadra News: घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। टोल प्लाजा कर्मी मौके पर हाइड्रा लेकर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को हटा कर फ्लाई ओवर के नीचे के मार्ग पर आवागमन शुरू कराया।
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मधुपुर फ्लाईओवर के पास हाइवा की टक्कर से ट्रेक्टर ट्रॉली चालक की मौत हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि चालक फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर ट्रॉली पलट गई। चालक नीचे दब गया। सुकृत चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
हाइवा को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। सुकृत के परसहवा टोला निवासी जगदीश पाल (42) पुत्र विजय बहादुर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सुकृत से मधुपुर बांस लेने अपने रिश्तेदार के यहां आ रहा था। वह फ्लाईओवर के पास पहुंचा था, तभी अचानक पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी।
टक्कर से ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर चालक छिटककर नीचे चला गया। दबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सुकृत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुकृत चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हाइवा अपने कब्जे में ले लिया।