फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत, दूसरा फरार; वाहन को पुलिस ने किया जब्त

Sun, 09 Jun 2024 09:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। टोल प्लाजा कर्मी मौके पर हाइड्रा लेकर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को हटा कर फ्लाई ओवर के नीचे के मार्ग पर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया हाइवा, चालक की फाइल फोटो (इनसेट)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मधुपुर फ्लाईओवर के पास हाइवा की टक्कर से ट्रेक्टर ट्रॉली चालक की मौत हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि चालक फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर ट्रॉली पलट गई। चालक नीचे दब गया। सुकृत चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हाइवा को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। सुकृत के परसहवा टोला निवासी जगदीश पाल (42) पुत्र विजय बहादुर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सुकृत से मधुपुर बांस लेने अपने रिश्तेदार के यहां आ रहा था। वह फ्लाईओवर के पास पहुंचा था, तभी अचानक पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी।

टक्कर से ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर चालक छिटककर नीचे चला गया। दबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सुकृत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुकृत चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हाइवा अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें