फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बेहोश कर लूट ली ट्रैक्टर ट्राली

Fri, 17 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हौसलाबुलंद बदमाशों ने राबर्ट्सगंज नगर में गुरुवार की रात एक चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बट गांव में अचेतावस्था में चालक झूमक कोल मिला। वाहन मालिक रविशंकर सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। लुटेरों की तलाश मेें कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खजुरौल गांव निवासी पीड़ित वाहन मालिक रविशंकर सिंह के मुताबिक उन्हीं के गांव का झूमक कोल उनका ट्रैक्टर चलाता है। गुरुवार की शाम करीब छह बजे कुछ अज्ञात लोगों ने राबर्ट्सगंज से टेंट का सामान घोरावल ले जाने के लिए चालक को मय ट्रैक्टर राबर्ट्सगंज बुलाया। धर्मशला चौक पर 24 घंटे पुलिस का पिकेट रहता है। उसी के चंद दूरी पर रात करीब साढ़े आठ बजे जिन लोगों ने चालक को बुलाया था उन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद चालक को किसी वाहन में लादकर बट गांव में राजमार्ग के किनारे ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ा है।  पुलिस चालक को उठाकर सुकृत पुलिस चौकी पर ले गई। यहां होश में आने पर चालक ने घटना की जानकारी अपने मोटर मालिक को दी। पुलिस से चालक को सुपुर्दगी में लेने के बाद मोटर मालिक ने ट्रैक्टर-ट्राली की काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि ट्रैैक्टर-ट्राली ले जाने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें