चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव में बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। खेत की जोताई के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चोपन गांव निवासी राजेंद्र (45) बाड़ी गांव में ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान मिट्टी में ट्रैक्टर का पहिया फंस गया। चालक ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर पलट गया। वह उसके नीचे दब गया।
आसपास मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। उसे सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कट दिया। सूचना पाकर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।