फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन पंप कैनाल में कूदा ट्रैक्टर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव में स्थित सोन पम्प कैनाल में बुधवार को टैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकालवाया। बाद में पुलिस चंद्रदेव यादव (17) एवं जितेंद्र यादव (20) के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक टैक्टर बेकाबू होकर मारकुंडी स्थित सोन पंप कैनाल में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और उस पर बैठा एक किशोर गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच कर मदद करते, घायलों ने दम तोड़ दिया। नहर में पानी नहीं था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके घरवालों एवं पुलिस को घटना की सूचना दी।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने ट्रैक्टर पर सवार चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी मृतक चंद्रदेव यादव (17) पुत्र शिवाजी यादव और सलखन के पकरीहवा टोला निवासी चालक जितेंद्र यादव (20) पुत्र कुंजलाल यादव के शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर मौजूद मृतकों के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। पुलिस शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि जितेंद्र दो भाइयों में छोटा था। वह सलखन निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर मारकुंडी में एक व्यक्ति के गेहूं की मड़ाई करने के लिए गया था। वहां से लौटते वक्त रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें