सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हड़हिया पहाड़ी के पास सोमवार की सुबह पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, एक पिकअप करीब एक दर्जन सवारियों को लेकर घोरावल से मिर्जापुर होते हुए वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान रास्ते मे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सतद्वारी निवासी सुरेश प्रसाद(40), मुंगेहरी निवासी रविशंकर सिंह(36), रिजुल निवासी आदर्श शुक्ल(15), हौसला शुक्ल(35), कोरट गांव निवासी अनिरुद्ध(40), मुंगेहरी निवासी सरस्वती(60), खुटहा निवासी सुशीला देवी(40) व चालक पकौड़ी घायल हो गए।