फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में भाभी को चाकू मार देवर ने खुद को भी किया जख्मी, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती 

Mon, 08 Feb 2021 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को भाभी को चाकू मारकर चचेरे देवर ने खुद पर भी वार कर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक शादी के लिए उस पर दबाव बनाता है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि गांव का एक युवक रिश्ते में देवर लगता है। वह शादी के लिए हमेशा दबाव बनाता है। बताया कि उसके पति दूसरे शहर में रहकर नौकरी करते हैं। रविवार की सुबह करीब सात बजे वह गांव की एक महिला के साथ मंदिर जा रही थी। आरोपी युवक उसे मंदिर जाने से मना करने लगा।

इनकार करने पर युवक हाथ पकड़कर खींच ले गया  और किनारे ले जाकर चाकू घोंप दिया। चिल्लाने पर परिवार के लोग आए और जान बची। तब तक उसने अपने को भी चाकू मार लिया। परिजनों ने महिला व युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर फोर्स भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें