फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 226 में 35 मामलों का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल/दुद्धी। जिले की चार तहसीलों में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 261 शिकायती पत्र आए जिसमें से 35 का समाधान मौके पर किया गया। शेष 226 शिकायती पत्रों को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने घोरावल तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय योजनाओं के स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में अब संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान कराएंगे। जिस मामले का समाधान एक या दो दिन के अंदर नहीं होगा, उसका समाधान उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर कराएंगे। उन्होंने कहा कि खड़देउर के आपसी जमीनी विवाद मामले में दोनों पक्षों को पाबंद किया जाए और असलहाधारियों का असलहा जमा कराया जाए। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों के शिकायती पत्र डिफाल्टर श्रेणी में हो गए हैं, उन लापरवाहों के खिलाफ पत्र लिखा जाए। यहां 113 मामले आए जिसमें से आठ का निस्तारण हुआ। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एसडीएम जैनेंद्र, तहसीलदार विकलास पाण्डेय, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय आदि मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने समस्याएं सुनीं। यहां 96 शिकायती पत्र आए जिसमें से 12 का समाधान हुआ। ओबरा में एसडीएम प्रकाश चंद्र ने समस्याएं सुनी और 11 में दो मामलों का समाधान किया। दुद्धी तहसील में एसडीएम रमेश कुमार ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 41 में छह मामलों का समाधान हुआ।
संपूर्ण समाधान दिवस से पहले जाच में दो पॉजिटिव मिले
घोरावल। घोरावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होने के पूर्व फरियादियों व तहसीलकर्मियों की एंटीजन किट से जांच हुई। इसके बाद निगेटिव मिले लोगों को ही समाधान दिवस में जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान जांच में दो लोग पॉजिटिव पाये गए। एंबुलेंस से उन पॉजिटिव लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। कुल मिलाकर 150 लोगो की जांच हुई। जिसमे तहसील कर्मी समेत दो पॉजिटिव रहे। कोरोना की जांच टीम मे प्रभारी अधीक्षक डॉ देवेश पांडेय, एलटी राजकुमार, प्रवीण कुमार द्विवेदी, रविन्द्र नाथ सिंह, सावित्री देवी, अर्चना मौर्य रहे।
विज्ञापन

बैनामाशुदा भूमि पर शौचालय बनवाने का आरोप
सोनभद्र। सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समधान दिवस में सुनवाई कर रहे एसडीएम केएस पांडेय को सलैया गांव निवासी चिरौजी ने प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप था कि उसकी बैनामाशुदा जमीन पर जबरदस्ती सामुदायिक शौचालय बनवाया जा रहा है। पीड़िता ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर ग्राम समाज की खाली जमीन पर सामुदायिक शौचालय बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें