राबर्ट्सगंज टेलर्स बाजार में नाप कराते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना महामारी के चलते मंदी का सामना करने वाले टेलर्स संचालकों को इस त्योहारी सीजन एवं शादी विवाह के लगन में व्यवसाय बढ़ने और अच्छा आमदनी होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि दीपावली और लगन के मद्देनजर अभी से कपड़े सिलने के आर्डर मिलने लगे हैं। लगन तक अच्छा व्यवसाय चलेगा।
राबर्ट्सगंज में टेलर्स संचालक सराफत अली ने कहा कि शारदीय नवरात्र चल रहा है। पूजा पर्व पर भी तमाम लोग कपड़ा सिलने के लिए आए हैं। दीपोंक के पर्व दीपावली और नवंबर में शुरू हो रहे लगन के मद्देनजर भी लोग अभी से कपड़ा खरीद कर सिलाई करने के लिए दे रहे हैं। इससे व्यवसाय अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। अब्दुल हई ने कहा कि दीपावली पर लोग नये कपड़े की खरीदारी करते हैं। इसके बाद सिलाई करने के लिए देते हैं। दीपावली के बाद लगन भी शुरू हो जाएगी, जिन लोगों ने लॉकडाउन में शादियां टाल दी थी, वे नवंबर में शुरू हो रहे लगन में शादी की तिथि तय कर दिए हैं। कपड़ों की सिलाई के लिए आर्डर आ रहे हैं। हालांकि पिछले साल से व्यवसाय कुछ डाउन है, लेकिन लगन तक अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद की जा रही है। टेलर्स संचालक बच्चा भाई और टीपू ने कहा कि सामान्य दिनों की अपेक्षा दीपावली पर अच्छा व्यवसाय हो जाया करता है। इस साल दीपावली के बाद लगन शुरू हो रही है। ऐसे में व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।