फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। परेड के निरीक्षण के दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों की दौड़ लगवाई। इस दौरान डायल 112 व थानों के वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण व सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी सक्रियता की जांच की। त्योहारों के मद्देनजर सभी वाहनों को सुरक्षा उपकरणों से लैस रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर संजीव कटियार, सीओ प्रशिक्षु राजा सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम मौजूद रहे।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता पर चर्चा
सोनभद्र। एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिले के सीमावर्ती थानों, सीमावर्ती जिलों से आए अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व समन्वय के साथ नियमित कांबिंग, एरिया डोमिनेशन पर चर्चा हुई। इस मौके पर उप सेनानायक नक्सल कंटीजेंट चुर्क राजकुमार, सीओ नगर डाॅ. चारू द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुमन कुमार, जोनल नक्सल राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें