रेणुसागर स्थित हिंडाल्को पावर डिविजन की ओर से आयोजित 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान सभी को सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। कर्मचारियों व अधिकारियों ने माह के दौरान सीखे गए उपायों को दैनिक जीवन में अमल करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि ऊर्जा प्रबंधन के अध्यक्ष केपी यादव ने कहा कि शून्य दुर्घटना से एक कदम आगे जीरो हार्म हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों से विश्वस्तरीय सुरक्षा प्रणाली अपनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। मानव संसाधन हेड शैलेश विक्रम सिंह ने आभार व्यक्त किया। इसके बाद माह में आयोजित कविता व पोस्टर प्रतियोगिता सहित, जॉब सेफ्टी एनालिसिस, सेफ्टी इनोवेशन, फायर ड्रिल, सेफ्टी क्वीज, पीपीई आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सुदिप्ता नायक, परेश ढोले, मनु अरोरा, मनीष सिंह, समीर आनंद, कैप्टन रोहित देव, दिवाकर विश्वकर्मा, गोपाल मुखर्जी आदि मौजूद रहे।