फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आज राजगढ़-सक्तेशगढ़ के रास्ते मिर्जापुर जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के बरकछा कला गांव में रविवार को आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को देखते हुए मिर्जापुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। सोनभद्र से मिर्जापुर जाने वाले वाहन राजगढ़ से सक्तेशगढ़ होते हुए मिर्जापुर जाएंगे। भारी एवं हल्के सभी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। राजगढ़ और मिर्जापुर से आगे सिर्फ उन्हीं वाहनों को जाने दिया जाएगा, जो सभा में जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर के सिटी ब्लॉक अंतर्गत बरकछा कला गांव में मिर्जापुर व रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से रूट डायवर्जन किया गया है। सोनभद्र की तरफ से वाया राजगढ़, मड़िहान, बरकछा, बथुआ तिराहा, नटवा तिराहा होते हुए भदोही-वाराणसी की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को राजगढ़ चौराहा से वाया सक्तेशगढ़, दुर्गाजी मोड़ चुनार, नारायणपुर तिराहा होते हुए टेंगरा मोड़ वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
वहीं सोनभद्र से मड़िहान होते हुए मिर्जापुर और प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को राजगढ़ चौराहा से सक्तेशगढ़ होते हुए दुर्गा जी मोड़ चुनार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जहां से ये भारी वाहन मिर्जापुर और प्रयागराज के लिए जाएंगे। इसी तरह से हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। जो वाहन मिर्जापुर शहर जा रहे हैं और उन्हें मोदी की जनसभा में नहीं जाना है, उन्हें राजगढ़, सक्तेशगढ़, दुर्गा जी मोड़ चुनार होते हुए मिर्जापुर के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि रोडवेज बसों के रूट डायवर्जन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस संबंध में सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम कुमार का कहना है कि रोडवेज बसों के रूट डायवर्जन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर रोडवेज बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया है तो उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें