फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर हत्या: कॉलेज के गेट के पास मिली युवक की लाश, पुलिस ने इस बात की जताई संभावना; सीसी कैमरे भी खंगाले

Wed, 28 Jan 2026 07:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: जिले के रामगढ़ बाजार में युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पन्नूगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बाजार में मंगलवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शहजादा साहब इंटर कॉलेज के गेट के पास युवक का रक्तरंजित शव मिलने से लोग सन्न रह गए। युवक की पहचान मंगरु (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया गया कि वह पिछले करीब दस वर्षों से रामगढ़ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भिक्षाटन कर जीवन यापन कर रहा था। बुधवार सुबह लोगों ने कॉलेज गेट के पास शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

घटनास्थल से मृतक के पास से कुछ सामान भी बरामद हुआ है, जिससे लूट या चोरी के बाद हत्या की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे किसी आपराधिक गिरोह या नशे से जुड़े लोगों की भूमिका हो सकती है। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि का था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें