करमा थाना क्षेत्र और घोरावल कोतवाली इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लोहांडी गांव निवासी लालमनि (50) पुत्र हरिश्चंद्र दवा कराने के लिए रविवार को धुरकरी गांव गया था। वह गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए बाइक की चपेट में आ गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना करमा थाना क्षेत्र की है। जहां घोरावल के बकौली ग्राम पंचायत के पड़री खुर्द निवासी संतोष सिंह 46 और उनका भतीजा प्रियांशु 24 करमा थाना क्षेत्र के बंदरदेवा गांव में शामिल एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे। जहां से वे बाइक से रात में घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के तिराहे पर अनियंत्रित बाइक सवार से उन्हे टक्कर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।