फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अधिक मूल्य पर डीएपी बेचना पड़ा भारी, एक दुकानदार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर रविवार को भी सचल दल ने औचक छापेमारी की। इस दौरान खाद-बीज के दुकानदारों में हलचल मच गई। प्रिंट रेट से अधिक दाम पर डीएपी की बिक्री करने पर शाहगंज में जहां एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं चतरा में खाद का प्रिंट रेट प्रदर्शित नहीं करने पर दुकानदार की लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान किसान लालजी निवासी बालडीह घोरावल ने बताया कि उन्होंने 1500 रुपये में डीएपी क्रय किया है। जबकि उसका निर्धारित मूल्य 1350 रुपये ही है। वह मे. परमेश्वर खाद भंडार शाहगंज प्रो0 परमेश्वर सिंह से डीएपी खरीदा है। इसको संज्ञान में लेते हुए जिला कृषि अधिकारी डा.हरिकृष्ण मिश्र ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दुकानदार के विरुद्ध शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
वहीं चतरा विकास खंड के अंतर्गत बेलखुरी गांव में संचालित मे. खेती बारी बीज एवं खाद भंडार, प्रो. परमेश्वर के दुकान पर औचक छापेमारी की गई। जहां पर खादों की रेट सूची न प्रदर्शित होने, स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर के अपडेट न होने के कारण इनके लाइसेंस को निलंबित किया गया। डीएम की तरफ से गठित सचल टीमें खाद के मूल्य एवं वितरण की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

खाद को अधिक दर पर बेचने/ओवर प्राइसिंग पर विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी कि यदि खाद का विक्रय निर्धारित दर से एक रुपये अधिक पर भी किया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें