फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिट्टी का टीला धंसने से दो लड़कियों समेत तीन की मौत, यूपी-एमपी सीमा पर दर्दनाक हादसा; दो की हालत गंभीर

Sun, 25 Jan 2026 03:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

UP Accident: सोनभद्र में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बचाव कार्य के बाद कुल पांच लोगों काे मलबे से बाहर निकाला गया। इसमें तीन लोगों की माैत हो चुकी थी। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: शक्तिनगर सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। छुई मिट्टी का टीला धंसने से दो लड़कियों समेत तीन की मौत हो गई। दो महिलाएं घायल हुई हैं। उन्हें रेस्क्यू के बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मकान की पोतई के लिए छुई (पोतने वाली मिट्टी) निकाल रही थीं।

विज्ञापन


सिंगरौली में जियावान थाना क्षेत्र के परसोहर गांव की महिलाएं व बालिकाएं खुरपी लेकर छुई निकालने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया। सभी लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों, सरपंच परसोहर एवं पुलिस की तत्परता से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें दो महिलाएं बेहोशी की हालत में मिलीं, जबकि दो बालिकाओं और एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही चौकी कुंदवार व थाना जियावन पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। 

हादसे में ग्राम हरहवा निवासी प्रीति सिंह (10), बसंती (16) और बंधा गांव निवासी फूलमती यादव (50) की मौत हुई। घायल कौशल्या सिंह (50) निवासी ग्राम परसोहर और सकमुनि सिंह (45) निवासी चंद्रेह का अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस ने शव पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मिट्टी का टीला धंसने दो लड़कियों समेत तीन की मौत हुई है। दो महिलाएं घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। घटना की सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। -गायत्री त्रिपाठी, एसडीओपी, देवसर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें