फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीबी बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए तीन नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच एलडीबी बैंक दुद्धी के प्रतिनिधि पद पर बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि एलडीबी बैंक के प्रतिनिधि ( उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास प्रतिनिधि )दुद्धी पद पर तीन उम्मीदवार मनोज कुमार मिश्रा, रमाशंकर गोंड और जुबेर आलम ने पर्चा दाखिला किया है। 27 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र की जांच होगी। तत्पश्चात तीन बजे से शाम पांच बजे तक वैध उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी ली जाएगी। उसी दिन दोपहर एक बजे से पांच बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित की जाएगी और उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी। एक सितंबर को मतदान होगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्य के साथ सुरक्षा की दृष्टि से एसएसआई वंशनरायण यादव ,एसआई संतोष सिंह ,एसआई इनामुल हक के साथ अन्य एसआई मौजूद रहे।
विज्ञापन

उम्मीदवार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
दुद्धी। एलडीबी बैंक दुद्धी प्रतिनिधि पद के आदिवासी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिला करते समय अपने साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। रजखड़ निवासी रमाशंकर गोंड ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बुधवार को नामांकन फार्म भरने गया था। कार्यालय के पास पहले से मौजूद कुछ लोंगो ने उन्हें गालियां दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें