फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के लिए बनेंगे तीन और विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के लिए जनपद में तीन नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। वर्ष 2025-26 में होने वाले विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पसही स्थित (पारेषण) उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि करते हुए इससे तीनों नए उपकेंद्र को जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल स्थित उपकेंद्र से नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है।
पसही उपकेंद्र से नगर क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों तक बिजली आपूर्ति होती है। बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और लंबा क्षेत्र होने के नाते बिजली की समस्या बनी रहती है। बिजली ट्रिपिंग के साथ ही लो वोल्टेज रहता है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए विद्युत निगम की तरफ से रॉबर्ट्सगंज नगर के पकरी मोहाल से सटे गेंगुआर गांव में 33/11 क्षमता का नया उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में ही हिन्दुआरी से आगे बहुअरा गांव में 33/11 क्षमता का विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
साथ ही करमा ब्लॉक के खैरपुर में भी 33/11 क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इन तीनों नए विद्युत उपकेंद्र को पसही स्थित पारेषण विभाग के उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पसही स्थित उपकेंद्र का क्षमता वृद्धि किया जाना भी प्रस्तावि है। नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से इलाके में बिजली संबंधित समस्या का समाधान हो सकेगा।

40 एमवी का लगेगा ट्रांसफॉर्मर
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के गेंगुआर, बहुअरा तथा करमा ब्लॉक के खैरपुर में बनने वाले नए उपकेंद्र को पसही स्थित पारेषण विभाग के उपकेंद्र से बिजली सप्लाई की जाएगी। इसके लिए पसही स्थित पारेषण विभाग के उपकेंद्र में 40 एमवी का एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। अभी उपकेंद्र में 40 एमवी के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। 40 एमवी का एक नया ट्रांसफॉर्मर लगने से यहां लगे ट्रांसफॉर्मरों की संख्या तीन हो जाएगी।

पन्नूगंज में बनना है 132 केवी का उपकेंद्र
चतरा ब्लॉक के रामगढ़-पन्नूगंज क्षेत्र में 132 केवी का नया उपकेंद्र का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन की तलाश हो रही है। इसे छपका स्थित उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इस उपकेंद्र के बनने से नगवां, चतरा ब्लॉक के साथ ही चंदौली जनपद के नौगढ़ क्षेत्र में बिजली संबंधित समस्या दूर होगी। यह 132 केवी का जिले का छठवां विद्युत उपकेंद्र होगा।

विद्युत वितरण निगम रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में वर्ष 2025-26 में 33/11 केवी क्षमता के तीन नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाना है। तीनों उपकेंद्र को विद्युत सप्लाई के लिए विद्युत वितरण निगम रॉबर्ट्सगंज के एक्सईएन ने पत्राचार किया है। इन केंद्रों को पसही स्थित विभागीय उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यहां 40 एमवी का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

-शिवधनी राम, अधिशासी अभियंता, विद्युत प्रेषण खंड सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें