फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्वेयर बेल्ट में लगी आग के कारण और क्षति की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा ब तापीय परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट के सेकेंड्री क्रशर हाउस के 23 ए के कंवेयर बेल्ट में बृहस्पतिवार की देर रात्रि लगी आग के मामले में नुकसान व आग के कारणों की जांच के लिए परियोजना प्रबंधन ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। साथ लखनऊ की एक टीम भी मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम एचपी सिंह ने बताया कि परियोजना स्तर पर आग के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें अधीक्षण अभियंता विमलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष व सहायक अभियंता राजेश कुमार को संयोजक तथा अधिशासी अभियंता चन्द्रमा प्रसाद को सदस्य बनाया गया। यह टीम आग के कारणों व क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट देगी। हालांकि कन्वेयर बेल्ट का चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। शनिवार तक कन्वेयर बेल्ट को चालू कर लिया जायेगा। संयोग अच्छा था कि 23 ए की आग बी बेल्ट तक नहीं पहुंची नहीं तो भारी क्षति के साथ उत्पादन भी प्रभावित हो सकता था। बता दें कि एक हजार मेगावाट की अनपरा ब तापीय परियोजना के कन्वेयर बेल्ट में बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग डेढ़ बजे के आसपास आग लग गयी थी आग से कनवेयर बेल्ट में लगी पुल्ली मोबाइल, बेल्ट फीडर, कोल स्क्रीन आइसलर जैसे उपकरण पूरी तरह से जल गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें