फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सुविधाओं का जाना हाल, पत्रावली देखी

Fri, 16 Nov 2018 11:38 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में जांच करती काया कल्प आवार्ड योजना एक्सटर्नल असेसमेंट की टीम। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में शुक्रवार को भारत सरकार की कायाकल्प योजना की तीन सदस्यीय टीम पहुंची। दो दिवसीय दौरे पर आई टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में का निरीक्षण कर सफाई एवं मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने मरीजों के लिए संचालित योजनाओं से संबंधित रिकार्ड भी खंगाला।  
विज्ञापन


बतादें कि भारत सरकार के कायाकल्प योजना के तहत सूबे के समस्त जिला अस्पतालों में साफ-सफाई के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराया जाना है। इसकी मानिटरिंग शासन स्तर से की जा रही है। शुक्रवार को कायाकल्प योजना के अवार्ड योजना एक्स अर्नल असेसमेंट के डॉ. जसवंत मल, डॉ. आशा कोचर, मिस्टर डी देवनाथ ने जिला अस्पताल में पहुंच कर वहां साफ-आदि को देखा।

टीम ने इमरजेंसी कक्ष, पोषण पुर्नवास केंद्र, वार्ड में जाकर मरीजों से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। टीम के सदस्य सीएमएस कार्यालय में पहुंच कर योजनाओं से जुड़े पत्राविलयों को भी देखा। टीम को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों की कमी से होने से हो रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


कहा कि जो संसाधन  हैं, उससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक टीम जांच पड़ताल करने में जुटी रही। निरीक्षण के दौरान डॉ. गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें