फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में फिर मौसम की मार, सोनभद्र व जौनपुर में बिजली से तीन की मौत

Thu, 30 Jul 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/जौनपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल के दो जिलों में बुधवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की सोनभद्र में और एक की जौनपुर में जान गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति झुलस गया। सोनभद्र में बृजलाल (55) निवासी संवरा डूभा बाजार से घर आ रहा था। रास्ते में  बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। रंगलाल (20) निवासी डूभा पड़ोस में रामधनी अगरिया के घर पर बैठा था।

विज्ञापन


इसी दौरान बिजली गिरने से रंगलाल और रामधनी दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लाया गया जहां रंगलाल की मौत हो गई। रामधनी का उपचार चल रहा है।  

जौनपुर में सुरेरी थाना क्षेत्र के काकोपुर गांव के समीप गोदाम घाट के पास बुधवार को बिजली गिरने से भदोही जिले के एक व्यवसायी की मौत हो गई। मरदनपुर गांव निवासी बंशराज यादव (45) काती व्यवसायी था। सुरेरी थाना क्षेत्र के काकोपुर गांव के समीप गोदाम घाट के समीप बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें