फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौदा एक की मौत , एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेनुसागर मोड़ के समीप बुधवार सुबह मूर्धवा निवासी बाइक सवार एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। औड़ी-शक्तिनगर फोर लेन निर्माण में सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

मूर्धवा निवासी 28 वर्षीय कौशल दुबे पुत्र स्व. कैलाश दुबे अपने साथी राहुल सिंह के साथ एनसीएल बीना परियोजना में किसी कार्यवश जा रहे थे। वे बाइक से रेनुसागर मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि सड़क में बने गड्ढे में फंसकर बाइक सवार गिर गए। इससे बाइक सवार दोनों लोग गिर पड़े। जब तक वह संभलते पीछे से आ रहे ट्रक ने कौशल दुबे को रौंद दिया। घटना में जहां कौशल दुबे की मौत हो गई वहीं बाइक चला रहे राहुल घायल हो गए। मौके पर पहुंचे रेनुसागर चौकी प्रभारी मो. अरशद ने घायल राहुल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं वाहन को सीज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। लोगों ने सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि विगत एक महीने में कई वाहन सड़क में खोदे गए गड्ढों में गिरकर पलट चुके हैं। मंगलवार की रात्रि भी एक बोलेरो बीना के पास पलट गई थी जिसमें चालक बाल बाल बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें