फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: सोनभद्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दंपति समेत तीन की मौत; दो अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

Wed, 25 Mar 2026 10:08 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News:  मिर्जापुर- रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर के पास रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हो गई। दंपती जौनपुर के निवासी थे। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जौनपुर के मोकलपुर निवासी जय सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह को लेकर बाइक से रॉबर्ट्सगंज की तरफ से जा रहे थे। करकी माईनर के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दंपती जय सिंह, सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं दूसरी बाइक पर सवार करमा के तिलौली निवासी चंदू, सकाही निवासी कृष्णा और अक्षय को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चंदू की भी मौत हो गई। कृष्णा और अक्षय का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: मां गेम खेलने से मना कर रही इसलिए मरने जा रहा... हथेली पर लिखकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें