म्योरपुर। विकास खंड की फरीपान ग्राम पंचायत में शुक्रवार की दोपहर नवनिर्मित पानी की टंकी भसकने से उसके नीचे दबकर चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं देरशाम इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
म्योरपुर विकास खंड की फरीपान ग्राम पंचायत में शुक्रवार की दोपहर प्रेमचंद यादव के घर पर नवनिर्मित पानी की टंकी भसकने से उसके नीचे दबकर चन्द्रावती (25 ) पत्नी प्रेमचंद, मनकलिया (46 ) पत्नी रामविलास, रिद्धिमान (5) पुत्र प्रेमचंद, डिम्पल (3) पुत्री प्रेमचन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं देर शाम इलाज के दौरान मनकलिया (46 ) पत्नी रामविलास की मौत हो गई अन्य का इलाज का चल रहा है। प्रेमचंद के मुताबिक 20 से 25 दिन पूर्व उसने एक पानी की टंकी बनवाई थी, और उसमें पानी भरा हुआ था। बताया कि दोपहर करीब दो बजे पानी की टंकी एकाएक भसक कर गिर पड़ी। जिसके नीचे बर्तन मांज रही उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान पास में खेल रहे बच्चे और पत्नी भी चोटिल हो गए।