फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों सरकारी खर्च पर पढ़ाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत प्रदेश के गरीब बच्चों के लिए सरकारी खर्च पर पढ़ाने की नई पहल का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जो बच्चे निराश्रित हैं अथवा जिनके अभिभावक लाचार या असाध्य रोग से पीड़ित हैं, उनको सरकारी खर्च पर पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य मंत्री ने बाल श्रमिक विद्या योजना के शुभारंभ के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न जिलों में चयनित बच्चों का हाल-चाल पूछा। सोनभद्र जिले के चयनित कक्षा-6 की चांदनी कुमारी जिनके पिता की मृत्यु हो गयी है, का हौसला बढ़ाया। कहा कि एक हजार 200 रुपये पढ़ायी का खर्चा सरकार देगी और आठवीं कक्षा तक अतिरिक्त रूप से 6 हजार रूपये वार्षिक मिलेगा। इसी प्रकार की कक्षा-6 की रिन्की कुमारी जिनके पिता की मौत हो चुकी है, को भी प्रोत्साहित किया और सरकारी खर्चपर आगे भी पढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कक्षा-7 के गौतम कुमार व कक्षा-4 के रमाशंकर, जिनके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है, को भी दुलारा और कहा कि प्रतिमाह एक-एक हजार रूपये सरकार की तरफ से पढ़ायी के लिए दिए जाएंगे। जैसे ही आठवीं दर्जा में प्रवेश मिलेगा, अतिरिक्त रूप से 6 हजार रूपये की रकम अलग से मुहैया करायी जायेगी। मुख्य मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत श्रम विभाग के तत्वावधान में प्रथम चरण में 2 हजार बच्चों का चिन्हित 57 जिलों से प्रवेश किया जा रहा है। जिसमें 13 मण्डल व 57 जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें