घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बरया गांव में होली के दिन सोमवार को बाइक क्षतिग्रस्त होने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बरया निवासी बलदेव पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार की दोपहर वह गांव से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी पिटाई करने लगे। मदद के लिए शोर मचाने पर उसका भाई सूरज और सूरज की गर्भवती पत्नी कविता बीचबचाव करने लगे तो उन लोगों ने सूरज और कविता को भी पीट दिया। घटना में कविता (25), उसका पति सूरज (28) और जेठ बलदेव (35) घायल हो गए। गर्भवती महिला समेत तीनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन न तो घटनास्थल पर और न ही अस्पताल में पुलिस पहुंची। बलदेव ने बताया कि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त होने के मामले में गांव के ही एक परिवार से विवाद हो गया था जिसके बाद विपक्षियों ने उसके साथ व उसके भाई व गर्भवती भयोहु के साथ मारपीट की। सोमवार व मंगलवार को दो बार उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने बुधवार को मेडिकल कराने के लिए बुलाया है।
दो पक्षों की मारपीट में एक युवक घायल
दुद्धी। महुली गांव में होली के दिन दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कुंदन भारती (25) पुत्र मुन्ना लाल भारती निवासी महुली गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलावस्था में परिजनों की मदद से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया।