फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के बराईडांड गांव में मंगलवार की दोपहर घर से तीन सौ मीटर दूर पेड़ में रस्सी के सहारे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

चन्नू (36) पुत्र सम्पत निवासी पिंडारी टोला बराईडांड ने मंगलवार की दोपहर में जब सभी लोग सो गये तो वह घर से नायलॉन की रस्सी लेकर बाहर निकल गया। अपने घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर जाकर परास के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो पत्नी घर से बाहर निकली और उसकी नजर पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी। वह दहाड़ मारकर रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। घटना की सूचना बीजपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने के लिए पीछे पति पत्नी के बीच आपसी पारिवारिक कलह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें