फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बरात से लौट रहे थे बाइक सवार तीन दोस्त, हादसे में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Tue, 03 Jun 2025 08:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव के पास बरात से लौट रहे तीन दोस्त हादसे में घायल हो गए। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में मंगलवार को एक अनियंत्रित चेचिस वाहन ने बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

नगवां गांव निवासी भानु प्रताप सिंह (28) पुत्र सीताराम सिंह, हरिकिशुन (30) पुत्र रामवृक्ष, और भीम सिंह (27) पुत्र शिवशंकर एक ही बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने गए थे।

मंगलवार को तीनों बाइक हाथीनाला की तरफ से लौट रहे थे। बिडर गांव के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चेचिस वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और वाहन उन्हें कुचलता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी और 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया। वहाँ डॉक्टरों ने हरिकिशुन (30) को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

जिनमें भीम सिंह की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। भानु प्रताप सिंह को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें