फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेटी में फिर मिले भाई-बहन समेत तीन डायरिया मरीज

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के कनेटी गांव में जांच करते जिला एपिडेमिक नोडल अधिकारी डॉ सुमन कुमार जायसवाल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कनेटी गांव में डायरिया के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भाई-बहन समेत तीन को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीनों का उपचार चल रहा है। सीएचसी की टीम ने दूसरे दिन भी गांव पहुंचकर लोगों के सेहत की जांच की। जिला मुख्यालय से भी महामारी नियंत्रण इकाई की टीम कनेटी पहुंची और गांव का हाल जाना।
विज्ञापन

कनेटी गांव में कई दिनों से डायरिया का प्रकोप है। बुधवार की रात डायरिया से ग्रसित जगवंता देवी (65) ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर मरीजों का उपचार किया। दवाओं का छिड़काव कराया गया। इसके बावजूद शुक्रवार को तीन नए मरीज पाए गए। पीड़ितों में कुसुम, साधना और उसका भाई संदीप शामिल हैं। तीनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तीनों की तबीयत में सुधार बताया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि डॉ. राजेंद्र व डॉ. ज्ञानप्रकाश के नेतृत्व में आरबीएसके की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची। तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डायरिया पीड़ितों की हालत में भी सुधार है। गांव के लोगों को डायरिया से बचाव के लिए जागरूक किया गया। उधर, जिला मुख्यालय से जिला एपिडेमिक नोडल अधिकारी डॉ. सुमन जायसवाल के नेतृत्व में संतोष पाल, मनीष जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद की टीम ने भी कनेटी गांव पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें