राबर्ट्सगंज नगर स्थित महिला थाना के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवकों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के बाद चोरों का चालान कर दिया गया।
सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा, सहिजन कला गांव निवासी सर्वेश और राहुल के कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप, टैबलेट, एलईडी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान चोरों ने अपने साथियों के बारे में जानकारी दी है। उसी के आधार पर फरार चोरों की तलाश की जा रही है। कहा कि सभी आरोपियों का चोरी करने के आरोप में चालान कर दिया गया।