फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घेराबंदी कर पुलिस ने रामगढ़ कस्बे में पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने के मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है। मंगलवार को पकड़े गए सभी आरोपियों से फरार अभियुक्तों के बारे में पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को रामगढ़ में एक किराना के दुकानदार समेत कुछ लोगों ने प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मियों को दुकान के अंदर बंद कर दिया था। मामला गंभीर होने पर दुकानदार ने पुलिस कर्मियों को दुकान की चाभी दे दी थी। उधर घटना की सूचना पाकर एएसपी, एसडीएम, सीओ कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई।
इस मामले में एसओ की तहरीर पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं केस दर्ज किया है। सोमवार की रात लगभग 9 बजे संगम इंटर कॉलेज के पास से थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने आरोपी राजेश अग्रहरि व रोहित अग्रहरी को गिरफ्तार कर लिया। रात 12 बजे तीसरे आरोपी उमेश अग्रहरी उर्फ मक्खन को चतरा तिराहे से धर दबोचा।
विज्ञापन

सीओ अभिनव यादव ने कहा कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने की बात स्वीकार की है। मातहतों को बंधक बनाने में शामिल लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि लॉक डाउन का उलंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें