फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार, एक आरोपी नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में शनिवार शाम आदिवासी किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ में आया एक आरोपी नाबालिग है। सभी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

यूपी-एमपी बार्डर क्षेत्र में शनिवार को हुई सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया था। पुलिस ने रविवार को कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वरिष्ठ अधिकारियों संग सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देश पर शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने तीन आरोपियों को सोमवार को कोटा तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पास्को व एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई उसमें शनि तिवारी (20), गुलफान खान (19) और तीसरा 17 साल का बाल अपचारी है। थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें